श्रावस्ती, अप्रैल 7 -- राज कुमार गुप्ता / श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश जिले के श्रावस्ती में पारिवारिक विवाद से परेशान एक युवक ने कुंए में छलांग लगा दी। कुंए से बाहर निकाल युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नवीन माडर्न थाना श्रावस्ती क्षेत्र के ग्राम होलई गोपालपुर निवासी शिव कुमार उर्फ मुनीजर (28) पुत्र काशीराम की पत्नी व उसकी मां मंगलवार को किसी बात को लेकर कुछ विवाद हो गया। जिससे परेशान होकर जाने देने की बात कहकर वह शिव कुमार घर निकल गया और गांव से करीब एक किलोमीटर दूर बैदौरा गांव के खेत में स्थित कुएं में कूद गया। पीछे पीछे भगते हुए मौके पर पहुंची उसकी पत्नी रोन चिल्लाने लगी। इस पर लोग एकत्र हो गए। लोगों की ओर से युवक को कुंए से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इकौना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने ...