लखीमपुर, जून 5 -- UP News: यूपी के लखीमपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक घर में मां के साथ सो रहे 8 साल के बच्चे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। जबकि उसकी मां पर भी जानलेवा हमला किया गया। आनन-फानन में परिजन घायल महिला को लेकर निघासन सीएचसी पहुंचे। जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। वहीं, महिला ने हमलावरों की पहचान अपने चचेरे देवरों के रूप में की है। ये घटना निघासन कोतवाली क्षेत्र के तारानगर गांव का है। राम प्रसाद की पत्नी ज्ञान देवी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गुरुवार रात वह अपने आठ वर्षीय बेटे रवि के साथ घर में मच्छरदानी लगाकर सो रही थीं। रात करीब दो बजे आहट होने पर उनकी आंख खुली तो चारपाई के पास चचेरे देवर सियाराम और हरेराम खड़े दिखाई दिए। आरोप है कि इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती, एक आरोपी ने उन...