बेगुसराय, सितम्बर 24 -- बखरी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सुग्गा गांव में पारिवारिक विवाद के बीच एक महिला ने कथित तौर पर अपनी पांच वर्षीय बेटी को जहर खिलाने के बाद खुद भी जहर खा लिया। घटना में मां-बेटी दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुग्गा गांव निवासी रंजन कुमार राय उर्फ भूखन राय की 25 वर्षीय पत्नी अनामिका कुमारी और पांच वर्षीय बेटी पीहू कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। बताया जाता है कि बुधवार देर शाम घर से कराहने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहां पीहू की मौत हो चुकी थी, जबकि अनामिका बेहोशी की हालत में पड़ी थी। ग्रामीणों ने उसे तत्काल बखरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी भी मौत हो गई।

तीन-चार महीने से चल रहा था विवाद पुलिस की प्रारंभिक जांच में पिछल...