जमशेदपुर, मार्च 30 -- बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमना लेक से रविवार शाम करीब साढ़े 4 बजे एक महिला का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। महिला के पास मिले पर्स से आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड और कुछ नकदी बरामद हुई, जिसके आधार पर उसकी पहचान सोनारी कुम्हारपाड़ा निवासी संजू साहू के रूप में हुई है। सूचना पर परिजन देर शाम एमजीएम अस्पताल पहुंचे, जहां मृतका के पति देवानंद साहू ने शव की पुष्टि की। वह पेशे से टेम्पो चालक है। परिजनों के अनुसार, संजू रविवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकली थी। प्रारंभिक जांच में घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। मृतका अपने पीछे दो पुत्र (लगभग 20 और 19 वर्ष) छोड़ गई है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि महिला घर पर मोबाइल फोन और स्कूटी छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.