खगडि़या, मई 1 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के इंदिरानगर रूपोंहली गांव में गुरुवार क़ो पारिवारिक विवाद में एक महिला ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका इंदिरानगर रूपोहली गांव निवासी मुकेश पोद्दार की 21 वर्षीया पत्नी नीलम देवी बतायी जा रही है। गुरुवार की सुबह करीब पौने नो बजे स्थानीय लोगों क़ो सूचना मिली कि टोले में एक महिला जहर खा ली है। सूचना मिलते ही उक्त महिला क़ो इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार बाद स्थिति गंभीर देख डॉ ने उसे सदर अस्पताल खगड़िया रेफर कर दिया, लेकिन उक्त महिला की रास्ते मे ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- घरेलू विवाद में युवती ने खाया जहर, रास्ते में दम तोड़ा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पंहुची तथा घर को सील कर दिया। इधर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रक्रिया बाद ...