गोरखपुर, मार्च 22 -- बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भौवापार शिवचक टोला निवासी 65 वर्षीय शारदा देवी ने पारिवारिक विवाद के बाद कीटनाशक पी लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। बताया गया कि वह लंबे समय से बीमार थीं और इसी बात को लेकर पति से अक्सर विवाद होता था। 21 मार्च को भी कहासुनी के बाद उन्होंने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान रात में उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को राजघाट राप्ती तट पर अंतिम संस्कार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.