मेरठ, अप्रैल 7 -- थाना लालकुर्ती क्षेत्र के कसेरूखेड़ा स्थित वाल्मिकी मोहल्ले में रविवार को पारिवारिक विवाद में एक युवक ने अपने भाई पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अमरदीप ने बताया कि वह जसवंत राय अस्पताल में सफाई कर्मचारी है। रविवार को वह घर पर मौजूद था। इसी दौरान उसका भाई सौरभ उर्फ चावनी घर पर आए रिश्तेदार तानु के साथ गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर सौरभ ने अमरदीप से भी झगड़ना शुरू कर दिया। परिजनों के विरोध करने पर दोनों को अलग कर दिया गया, लेकिन कुछ देर बाद सौरभ कमरे का दरवाजा तोड़कर लोहे की रॉड लेकर पहुंचा और अमरदीप पर हमला कर दिया। घटना की सूचना बहन द्वारा पुलिस को दी गई। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...