पारिवारिक विवाद में बहू ने मायके पक्ष को बुलाया, देवर व सास पर हमला
गौरीगंज, जून 26 -- शुकुल बाजार, अमेठी, संवाददाता। अमेठी के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के किशनी गांव में गुरुवार देर रात पारिवारिक विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि बहू ने अपने मायके पक्ष के लोगों को बुलाकर देवर और सास की पिटाई करा दी। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज तिलोई रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल पक्ष की तहरीर पर मामले की जांच शुरू करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 11 बजे की है। आरोप है कि नुसरत जहां पत्नी सत्तार ने विवाद के दौरान अपने मायके पक्ष के लोगों को बुला लिया। इसके बाद सुल्तानपुर जिले के पारा बाजार, थाना बल्दीराय निवासी वसीम पुत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.