पलामू, दिसम्बर 23 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दलपतपुर गांव में रविवार की रात में राजकिशोर यादव की पत्नी 38 वर्षीया पत्नी बेबी देवी की निर्मम तरीके से धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई है। हत्या का प्रारंभिक कारण पारिवारिक विवाद सामने आया था। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हैं। मृतका के चाचा सह बिहार के औरंगाबाद जिले के बाला कर्मा गांव निवासी इंद्रजीत यादव ने पति, सौतेले बेटे, पतोहू के खिलाफ हत्या करने की शिकायत की है। पिपरा के थाना प्रभारी विमल कुमार ने बताया कि मृतका का शव बंद कमरा से बरामद किया गया है। शव के सिर पर धारदार हथियार से वार किए जाने का स्पष्ट निशान है। मामले में पति, सौतेले बेटे एवं अन्य पर नामजद प्राथमिकी की गई है। घटना के बाद से परिजन फरार है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम क...