फतेहपुर, जून 24 -- फतेहपुर, संवाददाता। बिंदकी कोतवाली के सीतापुर गांव में बुधवार सुबह पारिवारिक विवाद में पिता ने अपने लाइसेंसी बंदूक से बेटे और बहू को गोली मार दी। बेटे के कंधे और बहू के पेट में गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों से घायल दंपति को सीएचसी पहुंचाया, जहां से नाजुक हालत देख डाक्टर ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस आरोपी पिता को हिरासत में लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।सीतापुर गांव निवासी रामखेलावन वर्मा का 36 वर्षीय पुत्र अवनीश वर्मा और बहू 32 वर्षीय प्रियंका उर्फ मनीषा अलग रहते हैं। बताते हैं कि सुबह किसी बात को लेकर पिता-पुत्र में कहासुनी हो गई। यह भी पढ़ें- पारिवारिक विवाद में पिता ने बेटे और बहू को मारी गोली इस दौरान प्रियंका भी पति के पक्ष में कहासुनी करने लगी। तभी आवेश में आकर रामखेलावन ने अपनी ...