रुद्रपुर, दिसम्बर 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सोमवार को किच्छा हाईवे पर पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने आवेश में आकर चलते ट्रक के आगे छलांग लगा दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब साढ़े बारह बजे एक दंपति अपने बच्चों के साथ किच्छा हाईवे पर पैदल जा रहा था। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर युवक ने अचानक डिवाइडर फांदकर हाईवे के दूसरी ओर पहुंचते हुए सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के आगे छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन तब तक युवक ट्रक के अगले टायर की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पत्नी और बच्चों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.