पलामू, मई 3 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के कोनवाई गांव में शनिवार की रात शराबी पति ने 28 वर्षीया पत्नी रानी देवी को टांगी से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। परिवार के सदस्यों के सहयोग से उसे गंभीर स्थिति में पांकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्रारंभिक इलाज के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। एमआरएमसीएच स्थित टीओपी के पुलिस अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि जख्मी रानी देवी के फर्द बयान को पांकी थाना भेज दिया जा रहा है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में महिला पर चाकू से हमला, गंभीर अवस्था में भर्ती फर्द बयान के अनुसार रानी देवी के पति विनोद ठाकुर, शनिवार की शाम में शराब के नशे में पहु...