सिमडेगा, जनवरी 15 -- बानो, प्रतिनिधि। महाबुआंग थाना क्षेत्र के सुमिनबेड़ा पाहन टोली में पारिवारिक विवाद में पति ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार के रात की है। बताया गया कि किसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद हो गया था। जिससे आवेश में आकर पति ने कीटनाशक खा लिया। घटना के बाद परिजनों से उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के आलोक में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...