पलामू, फरवरी 28 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव निवासी 17 वर्षीय नाबालिग (गौतम कुमार)ने शुक्रवार के रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। सूचना पाने के बाद चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया के बाद मे एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। मृतक के परिजनों द्वारा अब तक आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पंचायत मुखिया दीनानाथ मांझी ने बताया कि परिजनों के अनुसार शुक्रवार के रात में परिवार के लोगों के साथ मामूली नोक झोंक हुई थी। उसके बाद सभी लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए थे। सुबह म...