पारिवारिक विवाद में दो पक्षों में मारपीट,दुकान व वाहन की तोड़फोड़
अंबेडकर नगर, अप्रैल 25 -- टांडा, अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ममरेजपुर में एक पारिवारिक विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया जब दोनों पक्षों के बीच मारपीट, तोड़फोड़ और जानलेवा हमले की घटनाएं सामने आईं। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग तहरीर के आधार पर मुकदमे दर्ज किए हैं, जिनमें एक महिला सहित कुल सात लोगों को नामजद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजीत पटेल और नितेश पटेल के बीच पहले से किसी बात को लेकर कहासुनी हो चुकी थी। उस समय मामले को किसी तरह शांत करा दिया गया था। लेकिन, उसी रात लगभग 10:30 बजे जब नितेश पटेल डवहवा चौराहे पर स्थित अपनी दुकान अंकुर रेस्टोरेंट पर सो रहे थे, तभी अजीत पटेल अपने साथियों के साथ वहां जा धमके। आरोप है कि अजीत पटेल ने हाथ में फावड़ा लेकर दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.