गुमला, मार्च 10 -- विशुनपुर प्रतिनिधि। विशुनपुर थाना क्षेत्र के रहेटोली गांव में पारिवारिक विवाद के चलते दामाद और ससुराल पक्ष के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना में दामाद शुभम साहू ने अपनी सास प्यारी देवी (50) और बड़ी सास मालो देवी (55) पर कुदाल से हमला कर दिया। जिससे दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिलाओं को आनन-फानन में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शुभम साहू का विवाह रहेटोली गांव की सीतामुनी से हुआ था। पत्नी के रहते दूसरी महिला को घर में रखने के आरोप को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसी मामले में बातचीत करने के लिए सीतामुनी अपनी मां प्यारी देवी और बड़ी मां मालो देवी के साथ शुभम के घर पहुंची थी। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.