प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 29 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के पुरनेमऊ गांव में पारिवारिक विवाद के चलते परिवार के ही लोगों ने दंपती को मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में राम खेलावन का 58 वर्षीय बेटा बुधराम, उसकी 55 वर्षीय पत्नी कृष्णा देवी और 22 वर्षीय बेटी विजय लक्ष्मी गंभीर घायल हो गए। परिजन घायलों का सीएचसी में इलाज कराया और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...