नई दिल्ली, मार्च 31 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में पारिवारिक कलह ने खूनी मोड़ ले लिया। 29 मार्च की रात ताहिरपुर में रहने वाले 30 वर्षीय नीरज पर उसके सगे साले ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल नीरज को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने 20 वर्षीय आरोपी रमेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, नीरज एक निजी कंपनी में कार्यरत था और अपने परिवार के साथ ताहिरपुर में रहता था। वारदात वाली रात उसकी अपने साले से पारिवारिक मुद्दे को लेकर कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ा कि रमेश ने तैश में आकर नीरज पर चाकू से कई वार किए। घटना की सूचना मिलते ही नंद नगरी थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शुरुआत में नीरज के बयान देने की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.