रामपुर, मई 2 -- बिलासपुर। पारिवारिक कलह के चलते ससुराल पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में पीड़ित और उसके भाइयों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के गांव धावनी बुजुर्ग निवासी मुहम्मद सुआले ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी शादी करीब छह माह पहले बरेली के लालूनगला निवासी नाजिस बी के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दोनों में विवाद चल रहा था। आरोप है कि बीते शुक्रवार की शाम उनकी पत्नी अपने मायके पक्ष के लोगों को फोन कर घर बुला लिया। पत्नी के बुलावे पर शुएब, जावेद, शानू और आरिफ लाठी-डंडों से लैस होकर सुआले के घर में घुस आए। आरोपियों ने घर में घुसते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गए। जब पीड़ित के...