गढ़वा, अप्रैल 6 -- केतार। केतार निवासी 55 वर्षीय विक्रमा राम ने रविवार की शाम अपने घर से कुछ ही दूरी पर पंडा नदी के किनारे एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद परिजन शव को फंदे से उतार कर घर ले गए और पुलिस को सूचना दी गई। रात होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका। सोमवार की सुबह थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। दोपहर बाद मृतक का अंतिम संस्कार पंडा नदी के तट पर किया गया। मौके पर मुखिया प्रमोद कुमार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.