लखीसराय, नवम्बर 26 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के खुटहा पूर्वी पंचायत स्थित चेतन टोला में मंगलवार की देर शाम एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद ने इतना विकराल रूप ले लिया कि आईटीबीपी में कार्यरत जवान ने अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी, और इसके बाद स्वयं को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान की पहचान विकास कुमार उर्फ नाटो कुमार (35 वर्ष) तथा पिता उदय शंकर सिंह के रूप में हुई है। विकास कुमार वर्तमान में इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस आईटीबीपी में पदस्थापित था और छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार किसी बात को लेकर विकास कुमार और उसकी पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया। शोर सुनकर पिता उदय शंकर सिंह बीच-बचाव करने पहुंचे। इसी दौरान आवेश में आए विकास ने पिस्टल निकाली और अपने पिता पर तीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.