संतकबीरनगर, मार्च 7 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिला प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह एवं प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नासिर अहमद की मध्य आगामी 14 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बाबत बैठक हुई। बैठक में प्रधान न्यायाधीश ने आगामी लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा वादों के निस्तारण की कार्ययोजना पर चर्चा की।प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सभी न्यायालयों से नोटिसों की तामीला कराई जा रही है एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की सभी आवश्यक तैयारियां जोरों पर है। प्रधान न्यायाधीश ने आम जनमानस से अपील किया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रतिभाग करके लाभ उठाएं एवं ऐसे पारिवारिक मामले जो किसी न्यायालय में लंबित नहीं हैं वो प्री-लिटिगेशन स्तर पर सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारित कराए जा सकते हैं। इसके लिए पक्षकार को मात्र एक ...