जहानाबाद, मार्च 7 -- अरवल, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक के कार्यालय कक्ष में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार लगाकर जनता की फरियादें सुनी गयी। जनता दरबार में 18 लोग अपनी समस्याओं को लेकर पुलिस अधीक्षक के समक्ष पहुंचे। जिसमें पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी मामले को निष्पादन करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आज के माहौल में पारिवारिक विवाद, जमीन विवाद सहित विभिन्न समस्याओं से जुड़े अधिक मामले आए हैं। जनता की समस्या सुनने के बाद संबंधित थानाध्यक्ष को त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है ताकि जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। साथ ही सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र में चौकस रहे एवं जनता की हर समस्या का समाधान करने के प्रति संवेदनशील रहे ताकि जनता को कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.