मुरादाबाद, मार्च 10 -- पेंट डीलर्स एसोसिएशन ने मंगलवार को मिगलानी सेलीब्रेशन में पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित किया। इसमें मिस्टर इंडिया ने जादू का प्रदर्शन कर सभी को खूब गुदगुदाया। अध्यक्ष सोहन लाल जुनेजा ने बताया इस कार्यक्रम का उ्देश्य सभी परिवारों में सौहार्द और प्रेम भाव बढ़ाना है। आयोजन में सुनील कालरा,आनंद गुप्ता, नरेश रस्तोगी,नरेश गोस्वामी आदि शामिल रहे। संचालन संदीप गुप्ता ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...