अंबेडकर नगर, जुलाई 15 -- अम्बेडकरनगर। पारिवारिक न्यायालय में दो परामर्शदाताओं की नियुक्ति होगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव नीलम वर्मा ने बताया कि आवदेन का प्रारूप एवं विस्तृत जानकारी इलाहाबाद की वेबसाइट तथा जनपद न्यायालय की वेबसाइट से डाउनलोड करके के साथ ही जिला पारिवारिक न्यायालय से सुबह 10 से पांच बजे के मध्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 30 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...