पलामू, जून 17 -- विश्रामपुर। पलामू जिले के पांडू थाने के रबरी गांव के 45 वर्षीय गोपाल पांडेय ने पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध होकर बुधवार को अपने ही पुराना घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया है। सब इंस्पेक्टर आरके महतो ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम में भेजकर घटना के सभी संभावित बिंदुओं पर जांच पड़ताल किया जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...