बस्ती, अप्रैल 11 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के गौरा गांव में एक 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालात में कमरे के अंदर फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। घटना देर रात की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, गौरा गांव निवासी राज (25) पुत्र बेचन प्रसाद कमरे के अंदर रस्सी के सहारे छत के कुंडे से लटका मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक राज पूर्व में भी पारिवारिक कलह के चलते आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश कर चुका था। वह नशे का आदी भी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना से परिवार में कोहर...