बाराबंकी, मार्च 6 -- बाराबंकी, संवाददाता। पारिवारिक कलह के चलते एक 22 वर्षीय युवक ने गुरुवार की रात खेत में पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सतरिख थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में घटी इस दर्दनाक घटना के चलते पूरे परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में शोक का माहौल है। लक्ष्मणपुर गांव निवासी अंकित चौहान (22) पुत्र राम जियावान गुरुवार की रात खेत की रखवाली के लिए घर से निकले थे। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ने लगी और उन्होंने तलाश शुरू की। खेत के पास एक पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका उनका शव देखकर परिवार के होश उड़ गए। चीख-पुकार से पूरा गांव जाग उठा और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।परिजनों ने बताया कि अंकित का विवाह करीब दो वर्ष पूर्...