चंदौली, दिसम्बर 23 -- इलिया। चकिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुल्तानपुर अंतर्गत गलिमापुर गांव निवासी 57 वर्षीय जगदीश चौहान ने पारिवारिक कलह से तंग आकर सोमवार को विषाक्त पदार्थ सल्फास का सेवन कर लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जगदीश को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि जगदीश नामक व्यक्ति की सल्फास खाने से मौत हुई है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट स्थिति सामने आएगी। फिलहाल इस मामले में ...