बेगुसराय, जून 10 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। बुधवार को थाना क्षेत्र के सनहा उत्तर पंचायत के सनहा नया टोला में विवाहिता के द्वारा पारिवारिक कलह के कारण खुदकुशी कर लेने की घटना सामने आयी। ग्रामीणों व लोगों के बीच चल रही चर्चाओं के अनुसार मृतका गांव निवासी मो. कयाम की पत्नी ने पारिवारिक कलह के कारण जहर खाकर आत्महत्या कर ली। यह भी पढ़ें- पारिवारिक कलह में विवाहिता जहर खाकर की खुदकुशी पारिवारिक विवाद परिजनों व स्थानीय लोगों के बीच चल रही चर्चाओं के अनुसार यह बताया जा रहा है कि मृतका और उसके पति के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था। लोगों से मिल रही जानकारी के अनुसार मृतका का पति नशेड़ी था और नशे में पत्नी के साथ विवाद व मारपीट करता था। इस कारण मृतका अपने मायके चली गयी थी। लेकिन इस बीच आपसी सुलह के बाद वह अपने पति के साथ रहने लगी। इसी क्...