जौनपुर, अप्रैल 1 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के ददरा महमदपुर गांव में मंगलवार की सुबह पारिवारिक विवाद के चलते एक युवती ने सिंदूर पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव निवासी 21 वर्षीय पूजा मुंबई जाने की जिद कर रही थी। परिवार के मना करने पर वह आक्रोशित हो गईं और कमरे में जाकर सिंदूर पी ली। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...