गंगापार, मार्च 5 -- यमुनापार क्षेत्र के कौंधियारा थाना अंतर्गत निरौधा गांव में बुधवार दोपहर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में शोक और सनसनी का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय रामबाबू साहू पुत्र सुकुरू साहू के रूप में हुई है। वह मूल रूप से डेरा गांव का निवासी था और लगभग दस वर्ष पूर्व निरौधा में आकर बस गया था। परिवार में वह दो भाइयों में बड़ा था। जीविकोपार्जन के लिए शहर में मजदूरी करता था और पत्नी व एक छोटी बच्ची का भरण-पोषण करता था। ग्रामीणों के अनुसार करीब एक माह पूर्व वह डेरा गांव की एक महिला को साथ लेकर चला गया था, जिससे दोनों गांवों में चर्चा रही। बीते रविवार को वह महिला को उसके घर छोड़कर स्वयं निरौधा लौट आया था। बता...