फिरोजाबाद, जून 21 -- थाना रामगढ़ क्षेत्र के नगला मिर्जा बड़ा में एक युवक ने फांसी लगा ली। परिजन उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। नगला मिर्जा बड़ा निवासी 30 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र राकेश पाल ने पारिवारिक कलह के चलते रविवार सुबह फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा तो चीख पुकार मच गई। परिजनों ने आनन फानन में उसे नीचे उतारा और उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन अन्यत्र स्थान पर दिखाने की कहकर शव अपने साथ ले गए। जब परिजनों से फांसी लगाने के बारे में पूछा गया तो वह कारण बताने से कतराते रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...