गोरखपुर, अप्रैल 22 -- कौड़ीराम, हिन्दुस्तान संवाद। बांसगांव थाना क्षेत्र के धस्की में बुधवार को पारिवारिक कलह में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। धस्की निवासी चंदन (36) मजदूरी करता है। बुधवार की दोपहर बाद वह काम से लौट कर घर पहुंचा। किसी बात को लेकर उसकी अपने पत्नी और घर वालों से विवाद हो गया। घटना से क्षुब्ध चंदन ने घर रखा कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने जानकारी मिलते ही आनन फानन में परिजन उसे स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- पारिवारिक कलह में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...