कटिहार, फरवरी 21 -- फलका, एक संवाददाता गुरुवार को फलका थाना क्षेत्र के रहटा पंचायत स्थित बभनी गांव में पत्नी से हुए विवाद में पति 29 वर्षीय प्रवीण कुमार ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रवि कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव का अंत्यपरीक्षण करा परिजनों को सौंप दिया गया। घटना को लेकर मृतक के पिता कुमोद मुनि ने पुलिस को बताया कि उनके पुत्र और उसकी पत्नी के बीच प्रायः विवाद होता रहता था। बीते दिनों उनका पुत्र अपना पत्नी को लाने ससुराल गया हुआ था। लेकिन प्रवीण की पत्नी ससुराल नहीं आयी और उनका पुत्र अकेले घर वापस लौटा। बाद में उनका पुत्र घर के अंदर फंदे से लटका हुआ पाया गया। जिसके बाद परिजनों द्वारा आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।घटना को लेकर मृतक के परिजनों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.