मुंगेर, मार्च 3 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में पिछले दिनों बच्चा चोरी की फैली सनसनी का पुलिस ने सोमवार को पटाक्षेप कर दिया। पुलिस जांच में यह पूरी घटना झूठी और मनगढ़ंत पाई गई है। खुलासा हुआ है कि एक महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते बच्चा चोरी की यह झूठी साजिश रची थी। क्या था मामला? बीते 28 फरवरी को एक महिला ने पुलिस को सूचना दी थी कि जब वह जेआरएस कॉलेज से टोटो से घर लौट रही थी, तभी संदलपुर दुर्गा मंदिर के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने उसके 8 माह के शिशु को जबरन छीन लिया। महिला ने दावा किया था कि शोर मचाने पर अपराधी बच्चे को 100 मीटर दूर सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। सीसीटीवी ने खोली पोलः मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.