छपरा, जून 6 -- दिघवारा, निस l थाना क्षेत्र की बरुआ पंचायत के मिलकी गांव में एक नवविवाहिता ने पारिवारिक कलह के कारण घर के पंखे फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली l मृतक राजा ठाकुर की पत्नी खुशबू देवी बताई जाती है l पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजा है l थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया की घटना पारिवारिक कलह बताया जा रहा है l अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है l आवेदन प्राप्त होते ही आगे की करवाई की जाएगी l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...