बदायूं, मार्च 16 -- कछला। गांव खजुरारा में एक महिला द्वारा अपने ही पति के घर में आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित शिवकुमार ने कोतवाली उझानी में तहरीर देकर बताया कि उसके छोटे भाई अंकुर की पत्नी सुमन का दिल्ली में अपने पति से झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद सुमन खजुरारा पहुंची और पति के बंद कमरे का ताला खोलकर उसमें आग लगा दी। इस घटना में घर में रखा कीमती सामान बाइक, फ्रिज, वाशिंग मशीन, कूलर, अलमारी, बेड और कपड़े पूरी तरह जलकर राख हो गए। पीड़ित पक्ष के अनुसार इस आग में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। परिजनों ने आरोपी महिला के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.