कटिहार, जून 19 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राणपुर पंचायत के सिरण्डा कजरा गांव वार्ड संख्या पांच शेख नाहिद की पत्नी 25 वर्षीय अफरोजी खातून की मौत पारिवारिक कलह के कारण हो गई। रहस्यमय ढंग से मौत होने के कारण ग्रामीणों में भी आक्रोश देखा गया। मौत की खबर मायके वालों को घंटे भर बाद दी गयी। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के मायके से दर्जनों की संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीण व रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंचकर काफी आक्रोशित थे। दोनों पक्षों में काफी टकराव की स्थिति उत्पन्न होने के कारण प्राणपुर थाना को घटना की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, फंदे से लटकता मिला शवघटनास्थल पर पुलिस का पहुंचना जानकारी मिलते ही प्राणपुर प्रभारी थानाध्यक्ष जैकी कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर माहौल को शा...