गंगापार, मई 23 -- भाइयों के आपसी भूमि विवाद ने शनिवार को खूनी रूप ले लिया। कहासुनी के बाद दो भाइयों ने मिलकर अपने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी और रम्भा से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

घटना की जानकारी बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी को भी मार पीटकर घायल कर दिया गया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे गांव में दहशत फैल गई और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी भाइयों की तलाश की जा रही है। मऊआइमा के बादलपुर निवासी 40 वर्षीय संतोष कुमार विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय नंदलाल विश्वकर्मा मुंबई में रहकर फर्नीचर का काम करते थे। शनिवार सुबह करीब आठ बजे मुंबई से अपने घर पहुंचे थे। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उनके छोटे भाई विनोद कुमार और अशोक कुमार मकान की नींव खोदवा रहे थे।

हत्या का विवरण आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों भाइयो...