पारिवारिक कलह में ट्रेन से कटकर अधेड़ ने दी जान
गंगापार, जून 8 -- बारा खास के मजरा हरदी निवासी एक अधेड़ की रविवार आधी रात ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सोमवार जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मानिकपुर (कर्वी) भेज दिया। 47 वर्षीय अमरजीत बिंद पुत्र ननकू बिंद का रविवार रात घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इससे दुखी हो कर आधी रात घर से चुपके से निकल गया। उसने ट्रेन से कटकर जान दे दी। सोमवार सुबह परिजनों और जीआरपी को जानकारी हुई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार में शोक छा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.