बिहारशरीफ, फरवरी 8 -- फॉलोअप : राजगीर में कर्नाटक के चार पर्यटकों के सामूहिक आत्महत्या का मामला पुलिस ने किया घटना का पटाक्षेप, जांच दल नहीं जाएगा कर्नाटक परिजनों ने मृतकों के रुपये व आभूषण धर्मशाला को किया दान फोटो : राजगीर मौत-राजगीर में मृत पर्यटकों के परिजनों के साथ पुलिस अधिकारी। राजगीर, निज संवाददाता। दिगंबर जैन धर्मशाला में मिले कर्नाटक के चार पर्यटकों के शव मिलने के मामले का पुलिस ने पटाक्षेप कर दिया है। पुलिस का मानना है कि चारों ने आत्महत्या की थी। इसका कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। इस वजह से पुलिस ने दो सदस्यीय जांच दल को कर्नाटक नहीं भेजने का फैसला किया है। यानि, पुलिस इसे पूरी तरह से आत्महत्या का मामला मान रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम व एफएसएल की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। रविवार को मृतकों के परिजन राजगीर पहुंचे। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.