बस्ती, मार्च 2 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। हर्रैया थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में बीती रात पारिवारिक कलह से क्षुब्ध एक 40 वर्षीय युवक ने नीम के पेड़ की डाल से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बंजरिया निवासी श्यामू (उम्र लगभग 40 वर्ष) ने रविवार की देर रात घर के बाहर नीम के पेड़ से साड़ी के सहारे फंदे से लटक गया। परिजनों ने जब उसे काफी देर तक नहीं देखा तो तलाश शुरू की। बाहर निकलने पर पेड़ से लटका शव देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मृतक की पत्नी शिवानी ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.