बांदा, अप्रैल 14 -- बांदा। पैलानी तहसील के चिल्ला थाना अंतर्गत पपरेंदा गांव निवासी 40 वर्षीय सीताराम सिंह पुत्र शिवनायक सिंह गौतम ने सोमवार रात पारिवारिक कलह के चलते देर रात सल्फास की गोलियां गटक लीं। घर वालों को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई वह तुरंत ही उन्हें जिला चिकित्सालय ले गए जहां से डॉक्टर ने उन्हें कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग ने एंबुलेंस के माध्यम से निजी अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हुए लेकिन अस्पताल पहुंचने के पहले ही सीताराम सिंह ने दम तोड़ दिया। मृतक के दो लड़के सागर सिंह गौतम एवं कन्हैया सिंह गौतम हैं। मृतक के नाम 30 बीघा जमीन है। इस घटना से मृतक की पत्नी मंजू तथा लड़कों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना स्थानीय पपरेंदा पुलिस चौकी में ग्राम प्रधान रमाकांत सिंह द्वारा दी गई। चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने शव ...