आगरा, मई 19 -- जनपद में पारा 47 डिग्री सेल्सियस के बीच हीटवेव लोगों का शरीर झुलसा रही है। भीषण गर्मी ने इंसान ही नहीं पशु व पक्षियों को भी बेहाल कर दिया है। शहर व कस्बों के बाजार व गलियों में दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक सन्नाटा पसर रहा है। हीटवेव से बचने के लिए लोग घरों में ही रह रहे हैं। मौसम विभाग ने आगामी 24 मई तक सुपर हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों से दोपहर के समय बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। सोमवार को दोपहर 12 बजे के बाद से ही आसमान से आग सी बरसने लगी। शहर व कस्बों के बाजारों में निकलने लोगों के शरीर पर जलन सी महसूस हो रही है। हीटवेव दोपहर के समय बाहर निकल रहे लोगों को झुलसा रही है। भीषण गर्मी का आलम यह है कि बाजारों व गलियों में दोपहर में सन्नाटा पसर रहा है। गलियों के सन्नाटे को समय-समय पर निकलने वाले बाइक सवार ही ...