गंगापार, अप्रैल 25 -- सैदाबाद। इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सबसे अधिक परेशानी परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छोटे-छोटे बच्चों को हो रही है। कक्षा 1 से 8 तक के नन्हे बच्चों के लिए तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच विद्यालय आना-जाना अत्यंत कठिन हो गया है। भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में अभिभावकों एवं शिक्षकों में भी चिंता का माहौल है। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति भी अक्सर बाधित रहती है, जिससे बच्चों को और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है तथा भीषण गर्मी में बच्चों को दिक्कत होती हैं। यह भी पढ़ें- सभी स्कूलों में बच्चों के लिए पेयजल की मुक्कमल व्यवस्था करें उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्ष...