आजमगढ़, मई 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। तहरबरपुर के कोठियार गांव में मंगलवार शाम नशे की हालत में बाइक चला रहा स्वास्थ्यकर्मी अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गया। इससे उसकी मौत हो गई। कोठियार गांव निवासी प्रवीण कुमार (35 वर्ष) अजमतगढ़ सीएचसी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात था। मंगलवार को वह बाजार गया था। ग्रामीणों ने बताया कि शाम सात बजे नशे की हालत में वह बाइक से घर लौट रहा था। गांव में ही उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसको तहबरपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- सूरज की तपिश ने बढ़ाई बेचैनी, लू के थपेड़ों से लोग परेशान प्रवीण की एक बेटी है। घटना के बाद से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव क...