बहराइच, मई 16 -- बहराइच, संवाददाता। बढ़ते तापमान ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के साथ ही भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शनिवार को तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। शनिवार की सुबह चिलचिलाती धूप से हुई। दोपहर में 38 डिग्री पार होते ही गर्मी और उमस के चलते लोगों को पसीने, थकान और बेचैनी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। बाजारों में भी सुबह और शाम के समय ही हल्की रौनक देखने को मिल रही है। बढ़ते तापमान का असर बच्चों और बुजुर्गों पर अधिक देखा जा रहा है। लोग गर्मी से बचने के लिए छांव और ठंडी जगहों का सहारा ले रहे हैं। बिजली की खप...