चाईबासा, अप्रैल 23 -- चाईबासा, संवाददाता। शहर में तेज धूप, गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बुधवार को आसमान से आग बरस रही थी। दिनभर चिलचिलाती धूप ने लोगों का बेहाल किया। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बुधवार सुबह से दोपहर तक तेज धूप हो गई। धूप से बचाव के लिए कोई छाता तो कोई सिर पर गमछा रखकर घूम रहा था तो कोई गन्ने के रस से प्यास बुझा रहा था। धूप में जरूरी काम वाले ही बाहर निकले। काफी लोग बाहर निकलने से बचते रहे। बुधवार को दोपहर 2:00 बजे शहर का अधिकतम तापमान लगभग 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह भी पढ़ें- सत्तू और गन्ने का जूस बन रहा गर्मी से बचाव का सहारा गर्मी के कारण लोग परेशान रहे। सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। बढ़ती तापमान के कारण ठंडे पेय पदार्थ आइसक्रिम तथा गन्ने के जूस के दुकानों और ठेलों पर लोगों की भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.