चंदौली, अप्रैल 22 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में मौसम दिनोंदिन काफी तल्ख होता जा रहा है। लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और तपिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बीते एक सप्ताह से जिले का तापमान 40-43 डिग्री के बीच बना हुआ है। तेज धूप और गर्म पछुआ हवा से तपिश का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह नौ बजे से ही घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। स्कूली बच्चों को घर पहुंचने में काफी कठिनाई हो रही है। यह भी पढ़ें- कालीन नगरी में हीटवेव के बने हालात, लोग बेहालबुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 43 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 11 बजे के बाद से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। शाम 4 बजे तक तो सड़कों पर सन्नाटा पसरने जैसी स्थिति रही। लोग जरूरी...